जिला कलक्टर ने किया पोस्टर विमोचन

  • योग दिवस के लिए जोधपुर तैयार
  • 21 जून को जिला स्तरीय कार्यक्रम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), जिला कलक्टर ने किया पोस्टर विमोचन। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए जोधपुर में तैयारियां अंतिम चरण में। सोमवार को जिला कलक्टर आलोक रंजन ने जिला स्तरीय कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया।

इस दौरान सीईओ जिला परिषद आशीष कुमार मिश्रा,अतिरिक्त निदेशक आयुर्वेद डॉ.अर्जुन सिंह चारण,जिला नोडल अधिकारी डॉ.अंजू नागर सहित डॉ.राज कुमार,डॉ.मुकेश प्रजापत और डॉ.तेजक्ष मित्तल मौजूद थे।

डॉ.अंजू नागर ने बताया कि 21 जून को होने वाले मुख्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। प्रतिभागियों को असुविधा न हो,इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा।

50 दिवसीय काउंटडाउन के तहत शहर से पंचायत स्तर तक योगाभ्यास जारी। सम्राट अशोक उद्यान में सुबह 7 बजे से डॉ.देवेन्द्र सिंह राठौड़ और डॉ. रामलाल अंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल के अनुसार अभ्यास करा रहे। मंडोर उद्यान में डॉ.महेंद्र कच्छवाह और डॉ.केजी शर्मा के निर्देशन में नियमित सत्र चल रहे।

निःशुल्क स्कूटी योजना के आवेदन 31 जुलाई तक

योग प्रशिक्षक प्रियदर्शिनी कल्ला,प्रीति खोखर,ममता पटेल,सुमन,उम्मेद कंवर,किरण मालवीय,प्रियंका विश्नोई, मनीषा,प्रीति दूड़ी और कविता सहित अन्य प्रशिक्षक मंच से योग क्रियाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं।

सत्रों में शिथिलीकरण अभ्यास, आसन,प्राणायाम,ध्यान और संकल्प जैसी गतिविधियां कराई जा रही हैं। ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों, ब्लॉक और पंचायत स्तर पर भी सामान्य योग प्रोटोकॉल का नियमित अभ्यास कराया जा रहा,ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग योग को दिनचर्या में शामिल करें।