विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी।शहर में अलग अलग स्थानों से दुपहिया वाहन चोरी के प्रकरण पुलिस में दर्ज हुए है।विवेक विहार पुलिस ने बताया कि कुडी भगतासनी हाऊसिंग बोर्ड 11 सेक्टर निवासी रक्षित पुत्र मनोहर सिंह कुमावत ने रिपोर्ट दी कि 29 मई की रात्रि के समय 14 सेक्टर में खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया।
अवैध बजरी से भरा डंपर जब्त,चालक गिरफ्तार
इसी तरह उदयमंदिर थाने में दी रिपोर्ट में किल्ली खाना किल्ले की घाटी निवासी अशोक पुत्र रामनिवास आचार्य ने पुलिस को बताया कि गत माह 29 मई को वह निजी फाइनेंस कंपनी पर नई सडक़ आया था। जहां से उसकी बाइक कोई चुरा ले गया।
इमरतिया बेरा बींजाराम की बाडी पावटा सी रोड क्षेत्र में रहने वाले महावीर सिंह पुत्र हरदेवराम माली 3 जून को वह मानजी का हत्था आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई।
