Doordrishti News Logo

शहर के विभिन्न स्थानों से बाइक व मोपेड चोरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शहर के विभिन्न स्थानों से बाइक व मोपेड चोरी। शहर में अलग-अलग स्थानों से बाइक और मोपेड चोरी के प्रकरण पुलिस में दर्ज हुए हैं।सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि प्रथम ए रोड आईडीबी आई बैंक के पास रहने वाले सुरेश डोसी पुत्र जवरी मल डोसी ने रिपोर्ट दी कि रात्रि के समय घर के बाहर खडी की उसकी होण्डा स्कूटी को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया।

स्कार्पियो में आए बदमाशों ने हमला कर सोने की चेन लूटी

उदयमंदिर थाने में दी रिपोर्ट में लक्ष्मण सिंह पुत्र बाबू सिंह रावत ने पुलिस को बताया कि वह रोडवेज बस स्टेण्ड आया था जहां पर खड़ी उसकी बाइक कोई चुरा ले गया। प्रतापनगर थाने में दी रिपोर्ट में 9 सेक्टर निवासी करण लालवानी पुत्र सुरेश लालवानी ने पुलिस को बताया कि 27 मई को अपनी बाइक लेकर आखलिया क्षेत्र में आया था,जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई।

इधर राजीव गांधी नगर थाने में दी रिपोर्ट में मूलत : फलोदी के मोटाई हाल केरू चौपड़ निवासी धोलाराम ने बताया कि उसने अपनी बाइक केरू में खड़ी की थी। जहां से बाइक चोरी हो गई।