Doordrishti News Logo

स्कार्पियो में आए बदमाशों ने हमला कर सोने की चेन लूटी

  • आपसी विवाद का मामला
  • नामजद केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्कार्पियो में आए बदमाशों ने हमला कर सोने की चेन लूटी। शहर के बोरानाडा पुलिस थाना क्षेत्र में आशापूर्णा सिटी में 31 मई की दोपहर में स्कार्पियो में आए बदमाशों ने एक व्यक्ति और उसके मित्र पर हमला कर लूटपाट की। आरोपी सोने की चेन लूट कर ले गए। इस बारे में नामजद रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई।

प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का होना बताया है। घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज मंगलवार को वायरल हुए थे। जिसमें दो गाडिय़ों में सवार होकर आए लोगों ने यह हमला किया था।

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि आशापूर्णा सिटी निवासी श्याम सिंह पुत्र पदम सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 31 मई को रमजान,मुकेश आदि दो तीन गाडिय़ों में सवार होकर आए और उसका रास्ता रोककर मारपीट की। पीडि़त श्याम सिंह अपनी कार में सवार था। उसकी कार को रुकवाया गया और फिर हमला किया गया। साथ में उसका दोस्त रामप्रताप सिंह भी था। उसके साथ भी मारपीट की गई।

45 बोतल बीयर और अंग्रेजी शराब बरामद

आरोपी जाते हुए गले से सोने की चेन तोडक़र ले गए। आरोपियों ने उसकी कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर डाला। बोरानाडा पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम जांच आरंभ की है।
इस घटना का एक वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ था। जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह आरोपियों ने कार को रूकवाया और फिर हमला किया था।

Related posts:

कोटद्वार में हाथियों का आतंक,रात भर दहशत में ग्रास्टनगंज के लोग

September 13, 2026

सरकारी अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म का WEB डिवाइस से सफल उपचार

September 13, 2026

पीपा क्षत्रिय समाज का छात्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज

September 13, 2026

जातरू सेवा कर लौट रहे पांच दोस्तों को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत

September 13, 2026

अभ्यर्थियों को 29 सितंबर तक प्रस्तुत करना होगा निर्वाचन व्यय लेखा

September 13, 2026

आयुर्वेद चिकित्सालय में चोरी का प्रयास

September 13, 2026

रात्रि में पैदल जाने वाले जातरुओं को पहनाए रिफ्लेक्टिव एप्रिन

September 13, 2026

हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर ने बाबा रामदेव मेला सेवा शिविर का किया ध्वज पूजन

September 13, 2026

एमबीएम विश्वविद्यालय में स्पंदन-2026 का आगाज

September 13, 2026