Doordrishti News Logo

मंडलनाथ रेलवे ट्रैक पर अधेड़ ट्रेन से कटा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मंडलनाथ रेलवे ट्रैक पर अधेड़ ट्रेन से कटा। शहर के मंडलनाथ रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसके पुत्र की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया गया।

22.73 ग्राम एमडी बरामद, वांछित आरोपी गिरफ्तार

करवड़ पुलिस ने बताया कि सोढों की ढाणी काली बेरी सूरसागर निवासी विपिन पुत्र बाबूलाल माली की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पिता 50 वर्षीय बाबूलाल पुत्र प्रेमचंद माली की मंडलनाथ रेलवे फाटक के पास दइजर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। तब एक ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।