कीटनाशक सेवन से युवती की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कीटनाशक सेवन से युवती की मौत। भूलवश कीटनाशक का सेवन करने वाली युवती की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। मृतका के चाचा की तरफ से सूरसागर थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
सूरसागर पुलिस ने बताया कि मुरली की ढाणी मणाई निवासी हप्पाराम पुत्र धारू राम मेघवाल की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 29 मई की रात्रि के समय उसकी भतीजी 20 वर्षीय दुर्गा पुत्री जेठा राम मेघवाल ने भूल से कीटनाशक का सेवन कर लिया।
मंडलनाथ रेलवे ट्रैक पर अधेड़ ट्रेन से कटा
तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर अब उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द किया।
