22.73 ग्राम एमडी बरामद, वांछित आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),22.73 ग्राम एमडी बरामद, वांछित आरोपी गिरफ्तार। पुलिस ने भोजासर थाना क्षेत्र में एक कार्रवाई करते हुए 22.73 ग्राम एमडी बरामद की है। इस दौरान एक वांछित आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।
फलोदी एसपी सतनाम सिंह ने बताया कि डीएसटी को मिली सूचना के आधार पर भोजासर थानाधिकारी जमील खां और डीएसटी प्रभारी प्रदीप एएसआई मय जाब्ता आउ कस्बा पहुंचे। वहां आरोपी यार मोहम्मद को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 22.73 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी मिली।
महिला इंफ्लुन्सर ने जहर खाकर किया सुसाइड का प्रयास
आरोपी यार मोहम्मद को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भोजासर पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी यार मोहम्मद भोजासर थाने में एनडीपीएस एक्ट के एक अन्य मामले में भी वांछित था। इस प्रकरण में आगे की जांच चाखू थानाधिकारी प्रेमाराम सीआई कर रहे हैं।
