कैफे और रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का सप्लाई,संचालक गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कैफे और रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का सप्लाई,संचालक गिरफ्तार। शहर के एयर पोर्ट थाना पुलिस ने अफसर मैस के निकट चल रहे एक कैफे एंड रेस्टारेंट पर दबिश देकर हुक्का बार का पता लगाया। संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
गश्त पर पुलिस को देखकर कट्टा छोड़ भागा तस्कर
थानाधिकारी संतोष चौधरी को सूचना मिली कि अफसर मैस के निकट एलएनसी कैफे एण्ड रेस्टारेंट में अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। इस पर पुलिस की टीम ने वहां पर रेड दी। कैफे एण्ड रेस्टारेंट पर शेरगढ़ के खिरजाखास गांव निवासी प्रकाश सिंह पुत्र अभयसिंह मिला। वहां से हुक्का सामग्री को जब्त कर उसके खिलाफ केस बनाया गया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
