गश्त पर पुलिस को देखकर कट्टा छोड़ भागा तस्कर
देशी मदिरा के पव्वे जब्त -आरोपी नामजद
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गश्त पर पुलिस को देखकर कट्टा छोड़ भागा तस्कर।शहर के सिविल एयरपोर्ट रोड पोलो ग्राउण्ड आर्मी एरिया में पुलिस को गश्त पर आते देख एक युवक प्लास्टिक का कट्टा छोडक़र भाग गया। पुलिस ने कट्टे की जांच की तो उसमें 26 पव्वे देशी शराब के मिले।
पुलिस ने आरोपी को नामजद किया है,जिसकी अब तलाश की जा रही है। आबकारी अधिनियम का केस बनाया गया। एयरपोर्ट थाने के हैडकांस्टेबल भरत कुमार सोमवार को गश्त पर थे। वे जब सिविल एयरपोर्ट पोलो ग्राउण्ड आर्मी एरिया की तरफ पहुंचे तब एक युवक पैदल आते दिखा। युवक पुलिस को देखकर प्लास्टिक का कट्टा छोडक़र भाग गया।
आधा किलो चांदी और दानपेटी के रुपए चुरा ले गए
कट्टे की जांच में 26 पव्वे देशी शराब नींबू स्ट्रांग के मिले। यह पव्वे कांच के थे। पुलिस ने फरार हुए आरोपी की पहचान सूरज पुत्र शंकर लाल नायक के रूप में की है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम का केस बनाया गया है, तलाश जारी है।
