Doordrishti News Logo

कायलाना में मिले दो शव

  • एक की हुई पहचान
  • दूसरे का शव रखवाया मोर्चरी में
  • गुमशुदा का शव मिला -परिक्रमा यात्रा देखने के लिए निकला था घर से

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कायलाना में मिले दो शव। शहर की कायलाना झील में दो युवकों के शव मिले। एक की पहचान हो गई है, जबकि दूसरी की पहचान नहीं होने पर शव को एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया गया है। 30 मई को अपने घर से परिक्रमा यात्रा देखने निकला युवक का शव आज कायलाना झील में मिला। दोपहर में शव को एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया।

सूरसागर थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि सोढ़ों की ढाणी निवासी 45 साल का जेठूसिंह पुत्र बक्तावर सिंह राजपूत 30 मई को अपने घर से परिक्रमा यात्रा देखने के लिए घर से निकला था। मगर वह वापिस अपने घर नहीं पहुंचा। इस पर 31 मई को परिजन ने उसके लापता होने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

कैफे और रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का सप्लाई,संचालक गिरफ्तार

अगले दिन हाथी नहर के समीप एक मोबाइल और चप्पल की जोड़ी मिली थी। जिस पर आशंका जताई गई कि वह जेठू सिंह के हो सकते हैं। इस पर तलाश के लिए कायलाना में गोताखोरों को लगाया गया। पहले सिविल डिफेंस की टीम को लगाया गया फिर एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया।

सोमवार की शाम को एसडीआरएफ ने एक शव को बाहर निकाला था, मगर वह अज्ञात शव था। इस पर आज मंगलवार को फिर से कायलाना में तलाश की गई। इस पर आज गुमशुदा जेठू सिंह का शव बरामद हुआ है। वह मन का भोला था और दवाईयां भी चल रही थी। वह परिक्रमा यात्रा देखने के लिए घर से 30 मई को निकला था।

अज्ञात की पहचान के प्रयास 
थानाधिकारी सोलंकी ने बताया कि अज्ञात शव के पहचान के प्रयास जारी है। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष,रंग गेहुआं,बदन मध्यम जो दो दिन पुरानी बॉडी होने से शरीर फूला हुआ है। पहनने को खाकी कलर टाइप पेंट,शर्ट नहीं पहने हुए है,दाहिने हाथ में धागा बंधा हुआ है।