Doordrishti News Logo

बीएससी नर्सिंग प्रथम सेम.का परिणाम घोषित

मारवाड़ चिकित्सा विश्विद्यालय

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बीएससी नर्सिंग प्रथम सेम. का परिणाम घोषित। मारवाड़ चिकित्सा विश्वविद्यालय, जोधपुर द्वारा बीएससी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर परीक्षा 21 से 25 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गयी। उक्त परीक्षा में जोधपुर जिले के 14 नर्सिंग महाविद्यालयों के कुल 755 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।

11 केवी लाइन हादसे के बाद अधूरा काम छोड़ गए बिजली कर्मचारी

आज बुधवार 20 मई को विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रथम परीक्षा का परिणाम कुलगुरु ने जारी किया गया। बीएससी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर परीक्षा अप्रैल 2026 में कुल 756 परीक्षार्थीयों में से 521 परिक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए। उक्त परीक्षा का परिणाम 69.01 प्रतिशत रहा।

इस परीक्षा में प्रथम स्थान माई खादिजा इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग,जोधपुर की छात्रा उर्विका चौहान ने 84.5 प्रतिशत अंक अर्जित किए। द्वितीय स्थान पर एसकेजी इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग,जोधपुर की छात्रा योगिता तत्ववेदी ने 84 प्रतिशत अंक हासिल किए। तृतीय स्थान पर संयुका रूप से श्रीलाल बहादुर शास्त्री कॉलेज ऑफ नर्सिंग जोधपुर के मनीष वैष्णव व श्रीरामसिंह विश्नोई मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज, जोधपुर के संदीप पुत्र सोहन राम ने 83.5 प्रतिशत अंक हासिल किए।