11 केवी लाइन हादसे के बाद अधूरा काम छोड़ गए बिजली कर्मचारी
खेतानगर में फिर हादसे का खतरा
जोधपुर,(दूरदृष्टीन्यूज) झालामंड के खेतानगर ढण्ड में 18 मई को 11 केवी लाइन की चपेट में आने से ट्रक चालक सलीम खान के गंभीर घायल होने के बाद बिजली विभाग की कार्रवाई भी सवालों के घेरे में है। दो दिन बाद भी काम अधूरा छोड़ने से क्षेत्रवासियों में भारी रोष है।
राजस्थान में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक
यह है मामला
आदित्य पब्लिक स्कूल के पास 4-5 फीट की ऊंचाई पर झूल रही 11 केवी लाइन की चपेट में खलासी आने लगा। उसे बचाने में गंगाना निवासी चालक सलीम खान खुद करंट से झुलस गए। स्थानीय पार्षद मुमल दशरथ प्रजापत और समाज सेवी उगमराज प्रजापत,भीमराज प्रजापत, पुखराज प्रजापति,गोविंद राम प्रजापत,चेतन प्रजापत ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। सलीम का इलाज जारी है।
अधूरी कार्रवाई से बढ़ा खतरा
20 मई को जोधपुर डिस्कॉम के अफसरों ने निरीक्षण किया। सुबह 11 बजे टीम ने काम शुरू किया तो लोगों को उम्मीद जगी,लेकिन दोपहर बाद सहायक व कनिष्ठ अभियंता के जाते ही FRT टीम ने 4 नए पोल लगाए, पर उन्हें लाइनों पर ही टिका कर छोड़ दिया। पोल सुरक्षित नहीं लगाए गए, जिससे फिर हादसे का आशंका बन गई है।
रास्ते में छोड़ी झाड़ियां,टूट गईं रोड लाइट
टीम ने स्कूल के पास बबूल-झाड़ियां तो काटी, लेकिन रास्ते में ही छोड़ दी। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है। साथ ही नगर निगम की LED रोड लाइट के तार भी टूट गए। कई जगह अंधेरा छा गया, पर विभाग ने ठीक नहीं किया।
स्थानीय लोगों व खेता नगर वेलफेयर डेवलपमेंट सोसाइटी की ये मांग है
1.11 केवी व LT लाइनों का स्थायी समाधान हो।
2.अधूरे पोल तुरंत सुरक्षित लगाए जाएं।
3.सड़क पर पड़ी झाड़ियां हटाई जाएं।
4.टूटी LED लाइटें ठीक हों।
5.लापरवाह अफसरों- ठेकेदारों की जिम्मेदारी तय हो।
6.क्षेत्र में विद्युत सुरक्षा अभियान चले।
चेतावनी
स्थानीय निवासियों ने कहा कि स्थायी समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा,जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
