जोधपुर: करंट से झुलसे ट्रक चालक सलीम की एम्स में मौत

  • खेतानगर में शोक व आक्रोश
  • परिजनों ने मांगा मुआवजा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर: करंट से झुलसे ट्रक चालक सलीम की एम्स में मौत। झालामंड के खेतानगर ढण्ड में 11 केवी लाइन की चपेट में आकर झुलसे ट्रक सह चालक सलीम खान की आज एम्स जोधपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। 18 मई को हुए हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक के साथ आक्रोश है।

बीएससी नर्सिंग प्रथम सेम.का परिणाम घोषित

कैसे हुआ था हादसा
आदित्य पब्लिक स्कूल के पास 4-5 फीट की ऊंचाई पर झूल रही 11 केवी लाइन से खलासी को बचाने में गंगाना निवासी सलीम खान करंट की चपेट में आ गए थे। स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि दशरथ प्रजापत और समाजसेवी उगमराज प्रजापत, भीम राज प्रजापत,पुखराज प्रजापति,गोविंदराम प्रजापत, चेतन प्रजापत ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया था। खान से गंभीर हालत में एम्स रेफर किया गया, आज उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच
कुड़ी भगतासनी थाना अधिकारी तेजकरण परिहार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मर्ग दर्ज कर जांच जारी है।

लापरवाही ने ली जान- क्षेत्रवासी
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग ने नीची झूलती लाइनें ठीक नहीं कीं। खेता नगर वेलफेयर डेवलपमेंट सोसाइटी ने इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही बताया।

4 बड़ी मांगें
1.मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता व आश्रित को सरकारी नौकरी मिले।

2.पूरे क्षेत्र की 11 केवी व LT लाइनों का तकनीकी सर्वे कर स्थायी समाधान हो।

3.दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।

4.विद्युत सुरक्षा का विशेष अभियान चलाया जाए।

आंदोलन की चेतावनी
नागरिकों ने कहा कि यदि तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा जन आंदोलन होगा। 18 मई के हादसे के बाद 20 मई को विभाग ने काम शुरू किया था, पर अधूरा छोड़ने के आरोप लगे थे। अब सलीम की मौत से लोगों का गुस्सा और भड़क गया है।