जैन एंक्लेव सोसाइटी में पानी की समस्या, कॉलोनीवासियों में रोष
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जैन एंक्लेव सोसाइटी में पानी की समस्या,कॉलोनी वासियों में रोष। पाल रोड स्थित जैन एंक्लेव सोसाइटी में पिछले कई महीनों से कम प्रेशर में पानी की आपूर्ति होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व पार्षद भंवरलाल बाहेती ने बताया कि कई मकानों तक पानी नहीं पहुंच रहा है,जिससे रोजाना निजी टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। अधिकारियों से संपर्क करने पर पानी उपलब्ध न होने की बात कही जा रही है।
पात्र व नव मतदाताओं के पंजीकरण को विशेष अभियान-महाजन
कॉलोनीवासियों ने विभाग से नियमित और पर्याप्त दबाव के साथ जलापूर्ति की मांग की है, अन्यथा प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
