मंदिरों में रखे जाएंगे ड्रम कलश पूजा सामग्री का होगा रीसाइक्लिंग

  • ग्रीन एनवायरनमेंट सोसाइटी की अनोखी पहल
  • पूजन सामग्री का होगा सम्मानजनक निस्तारण

जोधपुर(दूरदृष्टिन्यूज),मंदिरों में रखे जाएंगे ड्रम कलश पूजा सामग्री का होगा रीसाइक्लिंग। शहर को स्वच्छ बनाने और पूजा सामग्री के सम्मान जनक निस्तारण के लिए ग्रीन एनवायरनमेंट सोसाइटी ने अनोखी पहल की है। सोसाइटी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में विशेष ‘ड्रम कलश’ रखेगी।

सोसाइटी के अध्यक्ष हेमंत माथुर ने बताया कि नवरात्रि के अंतिम दिन 15 स्थानों पर ड्रम कलश स्थापित किए जाएंगे। सूची जल्द जारी होगी। सेक्रेटरी अजय पुरोहित और संयोजक सुनील नाथ ने बताया कि वर्गीकरण के लिए हर स्थान पर अलग-अलग ड्रम कलश होंगे।
-नारियल के लिए अलग
-कपड़ों के लिए अलग
-माला-फूलों के लिए अलग

राजस्थान में पत्रकार सुरक्षा कानून-2026 लागू करने की मांग तेज

एकत्र सामग्री का रीसाइक्लिंग किया जाएगा। नारियल गायों के खाने में,मिट्टी के बर्तन परिंडों के रूप में और फूल-माला से खाद बनाई जाएगी।

कोषाध्यक्ष दीपक जैन ने आमजन से अपील की है कि पूजा सामग्री सड़कों पर न फेंककर ड्रम कलश में ही डालें। उन्होंने अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी इस अभियान से जुड़ने का आमंत्रण दिया है।