जोधपुर से अहमदाबाद जा रही निजी बस में लगी आग
- सवारियों को इमरजेंसी गेट से निकाला
- तत्काल पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर से अहमदाबाद जा रही निजी बस में लगी आग। जोधपुर से अहमदाबाद की तरफ जा रही निजी बस में मंगलवार की रात को पाली रोड डी मार्ट के सामने भीषण आग लग गई। इंजन में शार्ट सर्किट और गर्मी के चलते आग लगने की आशंका जताई गई है। बस में 15-20 लोग सवार थे जिन्हें बाद में सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। चालक ने सूझबूझ से काम लिया और बस को रोका।
सवारियों को इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला गया।
विवेक विहार थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि जोधपुर से अहमदाबाद की तरफ जा रही एक निजी बस में रात को आग लगने की सूचना मिली। इस पर पुलिस वहां तत्काल पहुंचने के साथ फायर ब्रिगेड को सूचना देकर बुलाया गया। दो गाडिय़ां वहां पहुंची।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दो ट्रेनों को झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
बस चालक ने इंजन में उठे धुएं और आग को देखते हुए तत्काल बस को डीमार्ट के सामने रोक दिया। बस में बैठी सवारियों को तत्काल इमरजेंसी गेट से बाहर निकाल दिया गया।
थानाधिकारी खदाव ने बताया कि बस का अगला हिस्सा काफी जलकर नष्ट हुआ है। सात आठ सीटों तक बस जल गई। कोई हताहत नहीं हुआ है। गनीमत रहीं कि बस कहीं और ज्यादा दूरी तक नहीं गई।
