रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दो ट्रेनों को झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
- पर्यटन मंत्री शेखावत होंगे साथ
- 22 मई को जोधपुर से बड़ी रेल सौगात
- वंदे भारत 20 कोच की होगी
- साबरमती एक्सप्रेस अब जैसलमेर तक जाएगी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दो ट्रेनों को झंडी दिखाकर करेंगे रवाना। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और संस्कृति-पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत 22 मई को जोधपुर में दो रेल सुविधाओं का शुभारंभ करेंगे।
वंदे भारत में बढ़ेंगे कोच
जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस (26481/ 82) में अब 8 की जगह 20 कोच होंगे। 25 सितंबर 2025 से शुरू यह ट्रेन मेड़ता रोड,डेगाना,मकराना, फुलेरा,जयपुर,गांधीनगर जयपुर,अलवर,रेवाड़ी,गुरुग्राम रुकती है। मीराबाई मंदिर, मकराना मार्बल,सांभर नमक, सरिस्का,पांडुपोल और NCR में नौकरी के लिए सफर करने वालों में यह बेहद लोकप्रिय है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कोच बढ़ाए जा रहे हैं, ताकि ज्यादा सीटें मिलें और सफर आसान हो।
जोधपुर-हड़पसर ट्रेन चार माह अहमदाबाद की जगह साबरमती रूकेगी
जैसलमेर तक जाएगी साबरमती एक्सप्रेस
साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस (20485/86) का जैसलमेर तक विस्तार होगा।स्वर्ण नगरी जैसलमेर पर्यटन और सामरिक दृष्टि से अहम है। सोनार किला, पटवों की हवेली, बड़ा बाग,थार मरुस्थल देखने हर सर्दी में देश-विदेश से हजारों पर्यटक ट्रेन से आते हैं। विस्तार से जैसलमेर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, पर्यटन से जुड़े रोजगार बढ़ेंगे। साथ ही शिक्षा और इलाज के लिए जोधपुर- अहमदाबाद जाने वाले स्थानीय लोगों को सीधी ट्रेन मिलेगी।
22 मई को जोधपुर में समारोह में दोनों मंत्री हरी झंडी दिखाकर दोनों सेवाओं को रवाना करेंगे। इन बदलावों से पश्चिमी राजस्थान के यात्रियों और पर्यटन को बड़ा फायदा मिलेगा।
