भुज-दिल्ली एक्सप्रेस 22 मई से,रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

जालोर को पहली बार दिल्ली से सीधी ट्रेन

*जालोर(दूरदृष्टीन्यूज),भुज-दिल्ली एक्सप्रेस 22 मई से,रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी। जालोर जिले को पहली बार देश की राजधानी से सीधा रेल संपर्क मिलने जा रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 22 मई को जालोर से भुज-दिल्ली वाया भीलडी-जालोर-पाली मारवाड़ नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। समारोह में जालोर सांसद लूंबाराम समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

जोधपुर-हड़पसर ट्रेन चार माह अहमदाबाद की जगह साबरमती रूकेगी

यहां रुकेगी ट्रेन
भुज से दिल्ली तक चलने वाली यह ट्रेन अंजार, गांधीधाम,भचाऊ,भीलडी, धनेरा,रानीवाड़ा,भीनमाल, मोदरान,जालोर,मोकलसर, समदड़ी,लूनी,पालीमारवाड़,मारवाड़ जं,ब्यावर, अजमेर,किशनगढ़,जयपुर, गांधीनगर जयपुर,बांदीकुई, अलवर और रेवाड़ी स्टेशनों पर रुकेगी।

जालोर के लिए क्यों खास
अब तक जालोर का दिल्ली से सीधा रेल संपर्क नहीं था। इस नई सेवा से जालोर और आसपास के लोगों को राजधानी तक सीधी पहुंच मिलेगी। व्यापार,शिक्षा, चिकित्सा और पर्यटन के लिए सफर आसान होगा।

पश्चिमी-उत्तर भारत जुड़ेंगे
यह ट्रेन गुजरात के कच्छ को राजस्थान और दिल्ली से जोड़ेगी। पश्चिमी भारत और उत्तर भारत के बीच बेहतर कनेक्टिविटी से क्षेत्र के आर्थिक-सामाजिक विकास को रफ्तार मिलेगी।

22 मई को उद्घाटन स्पेशल के रूप में चलने वाली यह ट्रेन जालोर के लिए ऐतिहासिक सौगात मानी जा रही है।