जोधपुर-हड़पसर ट्रेन चार माह अहमदाबाद की जगह साबरमती रूकेगी
अहमदाबाद स्टेशन के पुनर्विकास के चलते रेलवे ने लिया फैसला
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर-हड़पसर ट्रेन चार माह अहमदाबाद की जगह साबरमती रूकेगी। रेल भूमि विकास प्राधिकरण द्वारा अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास एवं तकनीकी कार्यों के कारण ट्रेन संख्या 20495/20496 जोधपुर- हडपसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का अहमदाबाद स्टेशन पर ठहराव आगामी चार माह तक और बंद रहेगा। अब यह ट्रेन 20 अगस्त तक अहमदाबाद के स्थान पर साबरमती स्टेशन पर ठहराव कर आगे प्रस्थान करेगी।
जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि स्टेशन पुनर्विकास कार्यों के चलते ट्रेन के साबरमती स्टेशन पर अस्थाई ठहराव की अवधि बढ़ाई गई है।
टीटीई की ईमानदारी से यात्री को मिला भूला हुआ मोबाइल
इसके तहत ट्रेन संख्या 20495,जोधपुर-हडपसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 20 मई से 20 अगस्त 2026 तक जोधपुर से प्रस्थान करने पर अहमदाबाद होते हुए नहीं जाएगी। यह ट्रेन साबरमती स्टेशन पर सुबह 5:20 बजे पहुंचेगी तथा 5:30 बजे रवाना होगी।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 20496,हडपसर-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 20 मई से 20 अगस्त 2026 तक हडपसर से प्रस्थान करने पर अहमदाबाद के बजाय साबरमती स्टेशन पर सुबह 7:20 बजे पहुंचेगी तथा 7:30 बजे आगे प्रस्थान करेगी।
