ट्रेनों में जेवरात चोरी करने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग की दो महिलाएं गिरफ्तार
- 38 लाख रुपए के आभूषण बरामद
- 21 तोला सोना और 5 तोला चांदी हुई थी चोरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रेनों में जेवरात चोरी करने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग की दो महिलाएं गिरफ्तार। राजकीय रेलवे पुलिस ने ट्रेनों में सोने-चांदी के जेवरात की बड़ी चोरी की वारदात करने वाली दिल्ली की अन्तर्राज्यीय गैंग की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इस बारे में परिवादी नागौर जिले के डेगाना तहसील के रेवंत गांव निवासी इन्द्रसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी।
रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी माताजी के साथ जोधपुर से अपने गॉव रेवंत जाने के लिए रेल्वे स्टेशन जोधपुर पर आए। उसकी मां के पास एक बैग था, जिसमें एक स्टील के गोल डिब्बे में पत्नी के कुल 215 ग्राम सोने के आभूषण एवं 200 ग्राम चांदी के आभूषण थे जो चोरी हो गए।
यह आभूषण थे
हथफुल जोड़ी सोने की वजन करीब 07 तोला,एक सोने की रखड़ी वजन करीब आधा तोला,कान के एरण पत्ता वजन 02 तोला, एक शीषफुल वजन करीब 02 तोला,एक सोने की चेन वजन करीबन 01 तोला, चार अंगूठी तीन जेन्टस व एक लेडिज वजन करीबन 01 तोला,एक नथ व कांटा 03 ग्राम,चार गले मे पहनने के,एक मंगलसूत्र 01 तोला 32 मोती का एक सेट 1.5 तोला का,एक पेंडल आधा तोले का व चीक जिसका वजन 01 तोला एवं चांदी के 200 ग्राम के आभूषण थे।
इनके निर्देशानुसार कार्रवाई
प्रकरण की गम्भीरता एवं विशेष टीम का गठन रेलवे पुलिस के एडीजी सुष्मित विश्वास आईजी अजयपाल लाम्बा के आदेशानुसार जीआरपी अधीक्षक केवलराम के निर्देशन में एएसपी राहुल यादव के सुपरविजन में टीम को लगाया गया। इसमें थानाधिकारी मुक्ता पारिक और आरपीएफ स्टाफ कांस्टेबल तेजपाल सिंह एवं राजकुमार यादव भी शामिल थे।
इन्हें पकड़ा गया
जीआरपी ने अब ज्योति पत्नी संतोष फूलमाली निवासी नागलोई रेलवे स्टेशन के पास झुग्गी झोपड़ पट्टी,रेल फाटक सं 02 बुधबाजार रोड़ पुलिस थाना नागलोई जिला दिल्ली पश्चिम और ज्योतिबेन उर्फ जया पत्नी धरमभाई चुड़ासमा उर्फ विपुल फूलमाली उम्र 35 साल निवासी गौशाला के पास पालीताना पुलिस थाना पालीताना जिला भावनगर गुजरात हाल काली मां मंदिर के पीछे, जलेबी चौक सुल्तानपुरी दिल्ली उत्तर पश्चिम को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ पहले से ही चोरी के प्रकरण सामने आए है।
यूं देती वारदात को अंजाम
गैंग द्वारा रेलवे स्टेशन,बस स्टेण्ड एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता है। रेलवे स्टेशन की टिकट खिडकी पर टिकट लेते समय भीड में,ट्रेन के आगमन पर कोच में चढ़ते समय यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाकर एक सदस्य द्वारा महिला यात्रियों को ट्रेन में चढऩे से रोके रखा जाता है,दूसरी महिला सदस्य द्वारा चोरी छुपे महिला यात्री के बैग की तलाशी लेकर उसमे रखे जेवरात,नगदी एवं कीमती सामान चोरी कर लिये जाते हैं।
