भागीशैल परिक्रमा की तैयारियों को लेकर प्रशासन सतर्क
- विभागवार जिम्मेदारियां निर्धारित
- जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में हुई बैठक
- परिक्रमा मार्ग,सुरक्षा, चिकित्सा,पेयजल एवं विश्राम व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा
- 25 से 31 मई तक होगी सात दिवसीय परिक्रमा -विभिन्न विभागों को सौंपा दायित्व
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भागीशैल परिक्रमा की तैयारियों को लेकर प्रशासन सतर्क। मारवाड़ का कुंभ कहे जाने वाले भागीशैल परिक्रमा- 2026 की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के संबंध में सोमवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर के सभागार में जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता तथा शहर विधायक अतुल भंसाली एवं सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी की विशिष्ट उपस्थिति में बैठक हुई।
बैठक में जिला कलक्टर आलोक रंजन ने निर्देश दिए कि परिक्रमा में सम्मिलित श्रद्धालुओं की सुविधा,सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित आवागमन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध रूप से कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की संभावित उपस्थिति को देखते हुए प्रत्येक स्तर पर व्यवस्थाएं सुदृढ़ एवं संवेदनशील तरीके से सुनिश्चित की जाएं।
नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त
बैठक में बताया गया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार परिक्रमा व्यवस्थाओं के लिए आयुक्त,नगर निगम जोधपुर द्वारा सम्पूर्ण परिक्रमा यात्रा के लिए दिनांकवार प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
सम्पूर्ण परिक्रमा के लिए अदिति पुरोहित,उपायुक्त, जोधपुर विकास प्राधिकरण को ओवरऑल नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि नियुक्त प्रभारी अधिकारियों के साथ सतत संपर्क एवं समन्वय रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करें।
सात दिवसीय परिक्रमा का विस्तृत मार्ग निर्धारित
बैठक में भौगीशैल परिक्रमा-2026 के सात दिवसीय मार्ग एवं पड़ाव स्थलों की जानकारी भी साझा की गई। पहले दिन हिन्दू सेवा मण्डल कार्यालय 10,घण्टाघर,जोधपुर,ध्वज पूजन के बाद पुलिस लाईन -नई सड़क-घासमण्डी सोजती गेट-मोहनपुरा पुलिया-पुलिस लाईलन- भाटी चौराहा पहुँच कर परिक्रमा ध्वज का दिन व रात्रि विश्राम भाटी चौराहा रहेगी।
दूसरे दिन रातनाडा से प्रस्थान कर रिक्तिया भैरूजी-जलजोग चौराहा- बारहवीं रोड़-पाल रोड राजेन्द्र मार्ग मसूरिया बाबा-पाल लिंक रोड-जूना खेडापति बालाजी-नाईयों की बगीची-चौपासनी रेाड प्रथम पहुंचेंगी।
तीसरे दिन चौपासनी से प्रस्थान कर हथकरघा भवन-दंताल माता मन्दिर-श्रीजी बैठक- कच्छवाहा चौराहा (पहाडी मार्ग से)-अरना तीर्थ-झरना तालाब-भदरेसिया हाड़माता मंदिर-कदमकंडी की सीढिया चढकर-बड़ली पहुंचेंगी।
चौथे दिन परिक्रमा बड़ली से प्रातः 4.30 बजे प्रस्थान कर-केरू-बेरू रोड-सोढ़ों की ढाणी-रूपावतों का बेरा-कुई बावड़ी -भूरी बेरी-अक्षरधाम मन्दिर- बृहस्पत्ति कुण्ड-बैद्यनाथ महादेव मन्दिर पहुँचेगी।
इसी प्रकार पांचवे दिन परिक्रमा वैद्यनाथ महादेव से प्रातः 5 बजे प्रस्थान कर बैधनाथ पगडण्डी- मण्डल नाथ महादेव,-कुण्डली माता-बीएसएफ-जोगी तीर्थ,-दईजर माता मन्दिर- दईजर माता मन्दिर सीदीयों से-बेरीगंगा पहुँचेगी।
छठे दिन परिक्रमा बेरीगंगा से प्रातः 5 बजे प्रस्थान कर निम्बली तीर्थ-निम्बा तीर्थ- मण्डोर रेलवे स्टेशन बालाजी-मण्डोर काला गोरा भैरूजी मन्दिर पहुंचेंगी।
सातवें व अंतिम दिन परिक्रमा प्रातः भुवनेश्वरी माता मन्दिर-सन्तोषी माता-राम मोहल्ला-कागा तीर्थ-शीतला माता ज्योतिबा फूले चौराहा- मारवाड नगर महामन्दिर- शिव शक्ति नगर-बीजेएस रेलवे लाईन-बनाइ रोड़ शेखावतजी का तालाब- उम्मेव भवन-गणेश मन्दिर-रातानाडा पुलिस लाईन-मोहनपुरा पुलिया- सोजती गेट-कन्दोई बाजार-कटला बाजार- सर्राफा बाजार-जूनी मण्डी होते हुए गंगश्याम मन्दिर में दर्शन कर परिक्रमा हिन्दू सेवा मण्डल कार्यालय कार्यालय,घण्टाघर पहुंचकर विधिवत सम्पन्न होगी।
यात्रियों की सुरक्षा एवं आवागमन के लिए विशेष व्यवस्था
बैठक में उपखण्ड अधिकारी उत्तर एवं दक्षिण को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में निर्धारित परिक्रमा मार्ग पर विभागीय समन्वय के साथ समुचित व्यवस्थाएं एवं सुविधाएं सुनिश्चित करें।
पुलिस विभाग द्वारा यातायात दबाव वाले मार्गों पर पैदल यात्रियों के सुरक्षित आवागमन के लिए विशेष परिक्रमा पथ चिन्हित किया जाएगा। साथ ही सम्पूर्ण परिक्रमा के दौरान यात्रियों के आवागमन एवं विश्राम स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
प्रमुख शासन सचिव ने की चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा
विश्राम स्थलों पर कूलर, पंखे,लाइटिंग एवं नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था
नगर निगम,जेडीए एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग को परिक्रमा मार्ग एवं विश्राम स्थलों पर कूलर- पंखे, रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था,जनरेटर,साफ- सफाई एवं सड़क मरम्मत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विश्राम स्थलों पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएंगे।
चिकित्सा,पेयजल एवं आपदा प्रबंधन की विशेष तैयारी
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को गर्मी के दृष्टिगत चिकित्सा टीमों, मोबाइल एम्बुलेंस एवं चिकित्सकीय व्यवस्थाएं 24 घंटे उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
पीएचईडी एवं नगर निगम द्वारा सम्पूर्ण परिक्रमा मार्ग एवं पड़ाव स्थलों पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा पड़ाव दिवसों पर विद्यालय भवन खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीआरएफ एवं नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा स्नान स्थलों एवं जलकुण्डों पर तैराकों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।
दूध,पानी,मोबाइल टॉयलेट एवं विद्युत आपूर्ति रहेगी सुचारू
सरस डेयरी द्वारा सम्पूर्ण मार्ग में पानी एवं दूध के टैंकर उपलब्ध करवाए जाएंगे। देवस्थान विभाग एवं नगर निगम द्वारा मंदिरों एवं दर्शनीय स्थलों पर सुव्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
नगर निगम द्वारा सम्पूर्ण परिक्रमा मार्ग एवं पड़ाव स्थलों पर मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की जाएगी। वन विभाग द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के लिए सर्प रेस्क्यू विशेषज्ञ टीमों की नियुक्ति की जाएगी।
जोधपुर डिस्कॉम को सभी विश्राम स्थलों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला कलक्ट्रेट,नगर निगम एवं जेडीए द्वारा यात्रा के दौरान नियंत्रण कक्ष की स्थापना एवं संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक में जेडीए आयुक्त उत्साह चौधरी,नगर निगम आयुक्त राहुल जैन, एसडीएम (उत्तर) (आईएएस) प्रीतम कुमार, एडीएम (द्वितीय) सुरेंद्र पुरोहित,एडीएम (शहर प्रथम) अंजुम ताहिर सम्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं हिन्दू सेवा मण्डल,जोधपुर के सचिव विष्णुचंद्र प्रजापत सहित हिन्दू सेवा मण्डल के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
