लीलण सुपरफास्ट का आसलपुर जोबनेर में ठहराव आज से
- जयपुर के आसपास के यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
- ट्रेन पकड़ना होगा आसान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लीलण सुपरफास्ट का आसलपुर जोबनेर में ठहराव आज से। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जैसलमेर-जयपुर- जैसलमेर लीलण सुपर फास्ट एक्सप्रेस का आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर मंगलवार से अस्थाई ठहराव प्रारंभ किया जा रहा है।
जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 12468,जयपुर- जैसलमेर लीलण सुपर फास्ट एक्सप्रेस 19 मई से आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर शाम 5:02 बजे पहुंचेगी तथा 5:04 बजे प्रस्थान करेगी।
झूलते 11 केवी तार को हटाते हुए झुलसा ट्रक का चालक
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 12467,जैसलमेर-जयपुर लीलण सुपरफास्ट एक्सप्रेस 20 मई से दोपहर 12:25 बजे आसलपुर- जोबनेर स्टेशन पहुंचेगी और 12:27 बजे जयपुर के लिए रवाना होगी।
रेलवे के अनुसार इस अस्थाई व प्रायोगिक ठहराव से जयपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को लीलण सुपर फास्ट एक्सप्रेस में यात्रा करने में सुविधा मिलेगी तथा ट्रेन पकड़ने के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होगा।
