अस्पताल में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अस्पताल में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार। जिले के सेतरावा कस्बे के राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में तलवार लहराकर दहशत फैलाने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह घटना कुछ दिन पहले रात के समय हुई थी,जब दोनों युवक अस्पताल परिसर में तलवारें लहराते हुए घूम रहे थे।
सेतरावा चौकी प्रभारी एएसआई नासिर खान ने बताया कि यह घटना 21 अप्रैल की रात को हुई थी। राजकीय अस्पताल सेतरावा में दो युवकों ने नंगी तलवारें लहराकर दहशत फैलाई थी। इसके बाद सीएचसी प्रभारी डॉ. योगेन्द्रसिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।पुलिस ने आरोपी जसवंतसिंह पुत्र भानुप्रतापसिंह और कमल शर्मा उर्फ जीतू पुत्र रमेश कुमार को गिरफ्तार किया है।
जोधपुर मंडल में चला जल संरक्षण जागरूकता अभियान
ये दोनों सेतरावा के निवासी हैं। पुलिस ने उनके पास से दो तलवारें भी बरामद की हैं। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस पूरी घटना का वीडियो अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया था।
