जोधपुर मंडल में चला जल संरक्षण जागरूकता अभियान

विश्व पर्यावरण दिवस

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर मंडल में चला जल संरक्षण जागरूकता अभियान। विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के उपलक्ष्य में उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में विभिन्न स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पेयजल संकट प्रबंधन के लिए प्रशासन सतर्क

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में जोधपुर एवं भगत की कोठी स्टेशन पर यात्रियों को सुरक्षित पेयजल,जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान रेलकर्मियों ने पेम्फलेट वितरित कर स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि यह विशेष अभियान 15 मई से 5 जून 2026 तक मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं रेलवे परिसरों में चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं रेलवे परिसरों में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंडल प्रशासन द्वारा आगामी दिनों में भी पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।