Doordrishti News Logo

लीलण एक्सप्रेस बहाल

  • अब आसलपुर जोबनेर में भी ठहराव
  • कनकपुरा यार्ड में तकनीकी कार्य पूरा
  • 9 ट्रिप बाद फुलेरा-जयपुर खंड पर बहाल
  • 19 मई से मिलेगा नया स्टॉपेज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लीलण एक्सप्रेस बहाल। यात्रियों के लिए राहत की खबर है।जैसलमेर-जयपुर- जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस का संचालन शनिवार से फिर बहाल हो गया है। इसके साथ ही रेलवे ने जयपुर के पास आसलपुर- जोबनेर स्टेशन पर इसका प्रायोगिक ठहराव भी सुनिश्चित किया है।

शनि अमावस्या पर किया गौसेवा व जल सेवा

जोधपुर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि कनकपुरा यार्ड में तकनीकी कार्य के चलते 4 से 15 मई तक विभिन्न दिवसों में 9 ट्रिप तक ट्रेन संख्या 14667/14668 का फुलेरा-जयपुर खंड पर संचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहा था। कार्य पूरा होने के बाद अब नियमित संचालन शनिवार से प्रारंभ कर दिया गया है।

यात्रियों की मांग पर रेलवे ने लीलण सुपरफास्ट को आसलपुर-जोबनेर स्टेशन पर प्रायोगिक स्टॉपेज दिया है। नए ठहराव से आसलपुर-जॉबनेर क्षेत्र के यात्रियों को जयपुर- जैसलमेर की सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

आसलपुर जोबनेर में नया ठहराव,ये रहेगा समय
ट्रेन संख्या 12467,जैसलमेर- जयपुर लीलण सुपरफास्ट: 20 मई से दोपहर 12:25 बजे पहुंचेगी, 12:27 बजे रवाना होगी।

ट्रेन संख्या 12468,जयपुर- जैसलमेर: 19 मई से शाम 5:02 बजे पहुंचेगी, 5:04 बजे प्रस्थान करेगी।