शनि अमावस्या पर किया गौसेवा व जल सेवा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शनि अमावस्या पर किया गौ सेवा व जल सेवा। शनि अमावस्या के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा सेवा,संस्कार एवं समर्पण की भावना के साथ गौसेवा एवं जल सेवा की गई। परिषद द्वारा भीषण गर्मी एवं जल संकट को देखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में पशु-पक्षियों हेतु जल सेवा की गई। गुलाब गौशाला में श्रद्धापूर्वक गोसेवा कार्यक्रम संपन्न हुआ।
जोधपुर मंडल में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
परिषद के प्रकल्प संयोजक दिनेश शर्मा के निर्देशन में जल सेवा एवं जीवदया के तहत पाबूनाडा क्षेत्र में दो पानी के टैंकर तथा जाजीवाल धोरा स्थित खेलियों में दो पानी के टैंकर डलवाए गए,ताकि भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों एवं गौवंश को पानी उपलब्ध कराया जा सके।
परिषद के अध्यक्ष सुरेश चंद्र भूतड़ा एवं सचिव राजेंद्र मंत्री ने बताया कि वर्तमान में जल सेवा एवं जीवदया सबसे बड़ा मानव धर्म है तथा परिषद समाज सेवा एवं जनहित के कार्य निरंतर करती रहेगी। स्थानीय नागरिकों ने परिषद के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक पहल बताया।
गुलाब गौशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गौमाता के लिए लापसी,चारा,सोगरा एवं रोटी की व्यवस्था की गई। साथ ही पक्षियों के लिए दाना-पानी की उत्तम व्यवस्था भी की गई। इस संपूर्ण सेवा कार्यक्रम का समन्वय परिषद संरक्षक डॉ.द्वारका लाल माथुर ने किया।
