प्रेम प्रकाश आश्रम में पुरुषोत्तम मास कार्यक्रम शुरू
- 64 दिन चलेगा अन्नक्षेत्र
- 9 जून से चालिया महोत्सव
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रेम प्रकाश आश्रम में पुरुषोत्तम मास कार्यक्रम शुरू। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के ज्वाला विहार स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में रविवार से अधिक मास,पुरुषोत्तम मास का शुभारंभ हुआ।
संत जीतू राम ने बताया कि सतगुरु स्वामी टेऊराम की प्रेरणा से 17 मई से 19 जुलाई तक 64 दिन आश्रम में अन्नक्षेत्र सेवा चलेगी। इसी बीच 9 जून से सतगुरु टेऊराम चालिया महोत्सव भी शुरू हो जाएगा। संत ने कहा कि पुरुषोत्तम मास सेवा, भक्ति,दान व अन्नदान के लिए अत्यंत पुण्यदायी है। इस माह किए शुभकर्म का फल 1000 गुना मिलता है। श्रद्धालुओं ने प्रेमभाव से सेवा में भाग लिया।
ये थे उपस्थित
नारायण दास लिमानी, लक्ष्मण ग्वालानी,नानक वाधवानी,सुरेश चेतवानी, रेनू खेमानी,लक्ष्मण खेमानी,ललित चतरानी, सुरेश मनकानी,टोनी खूबचंदानी, किशोर सुखचंदानी,गोविंद,धर्मेंद्र राजवानी,अशोक मूलचंदानी, ललित खटवानी, मनीष टेवानी, खुशाल,हिमांशु समेत कई प्रेमी मौजूद थे।
