Doordrishti News Logo

मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

जेल भेजा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मारपीट का आरोपी गिरफ्तार।श्हर की बनाड़ पुलिस ने जलदाय विभाग कर्मचारी से हुई मारपीट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।उसके खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने,मारपीट करने और पानी चोरी का आरोप था। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।

कॉमर्शियल फ्लैट के दुकान में आई महिलाएं सूट चुरा ले गई

थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि परिवादी जोगमाया कॉलोनी भगत की कोठी निवासी विनोददास वैष्णव पुत्र लक्ष्मणदास की तरफ से 13 मई को रिपोर्ट दी गई थी। इसके अनुसार वह विभागीय टीम सहायक अभियन्ता अभिषेक, कनिष्ठ अभियन्ता अनिल बैरवा वाल्वमैन अनिल जैन व सुरपुरा टीम सहित पाइप लाइन में चल रही जल सप्लाई चैक करने पहुँचे। तब सैनिकपुरी नाला रोड पर मोहन सिंह के यहां पानी के टैंकर भरते हुए दिखाई दिया। मोहन सिंह द्वारा गाली गलोच की गई व थप्पड़ मारा।

राजकार्य में बाधा डालने व अवैध जल कनेक्शन की सूचना पर पुलिस चौकी डिगाडी से एएसआई बींजाराम मय जाब्ता द्वारा पीएचईडी विभाग की टीम के पास मौके पर पहुँच कर सैनिकपुरी डिगाड़ी निवासी मोहन सिंह पुत्र शिवसिंह को शान्ति भंग में गिरफ्तार किया गया। उसे अब प्रकरण में गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया।