जेल में पानी पीने की बात को लेकर दंडित बंदी से मारपीट
- केस दर्ज
- पंद्रह दिनों में तीन केस दर्ज हो गए
- बंदियों में आपसी विवाद के बढ़ रहे मामले
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जेल में पानी पीने की बात को लेकर दंडित बंदी से मारपीट। देश की सबसे सुरक्षित समझी जाने वाली जोधपुर जेल में अब बंदियों के बीच में मारपीट आम होने लगी है। जेल में लगातार पिछले पंद्रह दिनों में बंदियों से मारपीट के तीन प्रकरण दर्ज हो गए हैं।
कभी बैरक की बात को लेकर तो कभी चाय पीने की बात को लेकर विवाद हो रहा है। अब एक बार फिर जेल में पानी पीने की बात को लेकर सजायाप्ता बंदी के साथ विचाराधीन बंदी ने मारपीट की। इस बारे में दंडित बंदी की तरफ से नामजद बंदी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
फर्जीवाड़ा कर रेलवे में नौकरी पर लगने का आरोप
रातानाडा पुलिस ने बताया कि मेहंदीपुर बालाजी दौसा निवासी हरकेश मीणा पुत्र राजाराम ने रिपोर्ट दी है। इसका कहना है कि वह जेल के वार्ड नंबर 15 में रहता है। जहां पर एक अन्य बंदी बंटी उर्फ अब्दुल कलाम ने पानी की बात को लेकर विवाद किया और मारपीट की। हरकेश मीणा सजायाप्ता बंदी है। रातानाडा पुलिस के अनुसार दंडित बंदी की तरफ से अब केस दर्ज किया गया है।
उल्लेखनीय है कि जोधपुर जेल में पिछले पंद्रह दिनों के बीच बंदियों में मारपीट के केस बढऩे लगे हैं। पहले निषिद्ध सामग्री ही मिलती थी,मगर काफी दिनों से बंदियों की आपस में बोलचाल और मारपीट के तीन प्रकरण अब तक सामने आ गए है। आशिका है कि कहीं ये विवाद किसी बड़ी घटना को भी अंजाम दे सकते हैं।
