Doordrishti News Logo

टेंट गोदाम में युवक ने फँदा लगाकर दी जान

अन्य की कीटनाशक सेवन से मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),टेंट गोदाम में युवक ने फँदा लगाकर दी जान। शहर के बनाड़ स्थित नांदड़ाकलां में एक युवक ने टेंट गोदाम में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। उसके भाई की तरफ से बनाड़ थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई। दूसरी तरफ कीटनाशक का भूल से सेवन करने वाला युवक अस्पताल में चल बसा।

जेल में पानी पीने की बात को लेकर दंडित बंदी से मारपीट

बनाड़ पुलिस ने बताया कि नांदड़ाकलां निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र जसवंत सिंह ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका छोटा भाई 29 वर्षीय पृथ्वीसिंह नांदड़ाकलां में ही टेंट गोदाम पर कार्य करता था। उसने गोदाम में खुद को फंदा लगा लिया। उसके आत्महत्या किए जाने का कारण पता नहीं चल पाया। बनाड़ पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया।

दूसरी तरफ लूणी पुलिस ने बताया कि राइका का बास धुंधाड़ा निवासी 33 साल के विक्रम पुत्र शैलाराम ने अपने घर में भूल से कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। उसके पिता शैलाराम की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।