Doordrishti News Logo

तीन सौ सीसीटीवी खंगाल कर ट्रैक्टर ट्रॉली चोर को पकड़ा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तीन सौ सीसीटीवी खंगाल कर ट्रैक्टरट्रॉली चोर को पकड़ा। शहर की बोरानाडा पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली चुराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस ने 200-300 सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों को खंगाला। आखिरकार 24 घंटे की मशक्कत कर आरोपी को पकड़ा गया।

थाना प्रभारी एएसआई भगाराम ने बताया कि धिनाला नाडा बोरानाडा निवासी थानाराम पुत्र ढलाराम जाट की ट्रैक्टर ट्राली एमआर स्टोन कटर के सामने से चोरी हो गई थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब आरोपी खेड़ापा के डांवरा स्थित मानसागर निवासी सुरेंद्र पुत्र पूनाराम को गिरफ्तार किया है।

NCR में बना देश का पहला SME सेमीकंडक्टर प्लांट

आरोपी को पकडऩे के लिए आस पास और मार्गों में लगे 200-300 सीसीटीवी कै मरों के फुटेज देखे गए। पुलिस की टीम में हैड कांस्टेबल चूनाराम, कांस्टेबल दल्लाराम,राहुल, डूंगर सिंह,राजू मीणा, रणवीर एवं गोरखाराम आदि शामिल थे।