कैफे की आड़ में चल रहे हुक्काबार पर पुलिस की रेड
- संचालक गिरफ्तार
- 18 युवक नशा करते मिले
- बड़ी मात्रा में अवैध शराब और बीयर केन बरामद -संचालक को भेजा जेल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कैफे की आड़ में चल रहे हुक्काबार पर पुलिस की रेड। शहर की प्रतापनगर सदर पुलिस ने कैफे की आड़ में चल रहे हुक्का बार का पता लगाकर गुरुवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। यहां से संचालक को पकड़ा है। पुलिस ने कैफे से बड़ी मात्रा में अवैध शराब,बीयर केन को बरामद किया है।
पुलिस की तरफ से अलग-अलग धाराओं में संचालक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पकड़े गए युवाओं के खिलाफ कोटपा में चालान बनाए गए है। पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रतापनगर सदर थाना क्षेत्र में नौवीं चौपासनी रोड पर सीओ3 कैफे है। यहां पर आने वाले युवकों को हुक्का का सेवन करवाया जाता है।
तीन सौ सीसीटीवी खंगाल कर ट्रैक्टर ट्रॉली चोर को पकड़ा
इस पर पुलिस की टीम एडीसीपी बोथरा, थानाधिकारी गोविंद व्यास मय जाब्ते के वहां पहुंची। पुलिस को देखकर एकबारगी वहां हुक्का पी रहे युवाओं में हडक़ंप वाली स्थिति बन गई। पुलिस ने यहां 18 युवकों को पकड़ा और वहीं पर बिठा दिया। पुलिस ने कैफे की तलाशी ली तब बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब की महंगी बोतलें और बीयर केन्स मिले। इस पर पुलिस ने इसका अलग से प्रकरण बनाया है। पुलिस ने संचालक लालसागर निवासी दीपांशु जैन पुत्र लक्ष्मीचंद को गिरफ्तार किया है। उसे दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश कोर्ट द्वारा दिए गए।
यह सामग्री बरामद हुई
कैफे में बीयर के 52 केन व 20 बोतलें तथा धूम्रपान सामग्री में 04 हुक्का बड़ा, 02 हुक्का छोटा मय चिलम व 16 पाइप तथा 02 हुक्का फ्लेवर के डिब्बे मिले। कैफे संचालक दीपांशु गिरफ्तार किया गया। दिपांशु द्वारा इस कार्य में अपने मित्र चकवर्ती सिंह द्वारा सहयोग किया जाना बताया गया।
घटना के संबंध में आबकारी अधिनियम एवं धूम्रपान प्रतिषेध एवं अधूम्रपानी व्यक्तियों के स्वास्थ्य का संरक्षण अधिनियम 2000 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
अन्य लोगों की गिरफ्तारी
(1) वैभव निवासी आशापुर्णा नैनो मैक्स शिकारगढ़ थाना एयरपोर्ट
(2) वेदप्रकाश सिंह निवासी मिल्क मैन कोलोनी पीएस शास्त्रीनगर
(3) अरमान निवासी बूचेटी सिंधियों की ढाणी भोपालगढ़ हाल जगदम्बा कोलोनी प्रतापनगर सदर
(4) अरबाज खान निवासी फिल्म सिटी गंगाणा बोरानाडा
(5) प्रवीण निवासी सिंवाची गेट के अंदर खाण्डा फलसा
(6) शिव बहादूर निवासी नेपाल हाल सीओ 3 कैफे बोम्बे मोटर प्रतापनगर सदर
(7) तेजपाल सिंह निवासी भैरू विलास एयरफोर्स
(8) अफजल खान निवासी राजीव गांधी कोलोनी देवनगर
(9) रामबहादुर पुत्र निवासी जगदंबा कोलोनी प्रताप नगर सदर
( 10) हरीश निवासी झालामंड चौराहा कुडी भगतासनी
(11) अनिल निवासी नवदुर्गा नगर झालामंड चौराहा
(12) पंकज निवासी झालामंड चौराहा
(13) नवजोत सिंह निवासी गुंदियों की गली सदर बाजार
(14) संजय निवासी बापू नगर झालामंड चौराहा
(15) रतन निवासी केरु राजीव गांधी नगर
(16) विकास निवासी गणेश नगर सांगरिया फांटा बासनी
(17) अशोक निवासी बद्रीनाथ उतराखंड हाल बोम्बे मोटर प्रतापनगर सदर
(18) भागीरथ निवासी के रू राजीव गांधी नगर
पुलिस टीम में यह थे शामिल
थानाधिकारी गोविंद व्यास, एसआई देवाराम, हैडकांस्टेबल दयाराम, कांस्टेबल मेघराज, हनुमानराम,रवि कुमार, गणपत राम एवं गणेशराम आदि शामिल थे।
