अलवर रेलवे स्टेशन बनेगा विश्वस्तरीय: ₹112 करोड़ से हो रहा कायाकल्प
2 एंट्री-9 लिफ्ट मिलेंगी -राजस्थान में 15 स्टेशन पुनर्विकसित
अलवर/जयपुर,(दूरदृष्टीन्यूज), अलवर रेलवे स्टेशन बनेगा विश्वस्तरीय: ₹112 करोड़ से हो रहा कायाकल्प। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और CM भजन लाल शर्मा ने आज अलवर में ₹400 करोड़+ की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास किया। अमृत भारत योजना के तहत अलवर स्टेशन को ₹112 करोड़ से विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है।
अलवर स्टेशन में क्या नया
-2 साइड एंट्री,1 नया हाई लेवल प्लेटफॉर्म
-6 मीटर चौड़े 2 फुट ओवर ब्रिज,9 आधुनिक लिफ्ट
-16,000 वर्ग मीटर में नया परिसर,4500 वर्ग मीटर पार्किंग
-राजस्थान की विरासत वास्तु कला से डिजाइन,बेहतर पिक- अप/ड्रॉप जोन
भ्रामक विज्ञापनों व अनुचित व्यापार: कोचिंग संस्थानों पर जुर्माना
राजस्थान में प्रगति
-85 में से 15 स्टेशन पुनर्विकसित पूरे: जैसलमेर,बूंदी,बाड़मेर, मंडलगढ़,सोमेसर आदि
-5 वंदे भारत,1 अमृत भारत एक्सप्रेस चल रही हैं
-46 नई ट्रेनें शुरू: दिल्ली- जोधपुर/बीकानेर वंदे भारत,स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस शामिल
-रेल बजट ₹10,228 करोड़ हुआ,पहले ₹682 करोड़ था
वैष्णव बोले
अलवर स्टेशन शहरों के लिए कनेक्टर बनेगा। राजस्थान में 3900 किमी नया ट्रैक बिछा,10 कार्गो टर्मिनल चालू।भूपेंद्र यादव ने कहा यह स्टेशन राजस्थान की भव्यता दिखाएगा। CM भजन लाल ने बताया कि भिवाड़ी- नीमराणा को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी,RRTS कॉरिडोर भी प्लान में।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री संजय शर्मा,GM अमिताभ, DRM रवि जैन भी मौजूद थे।
