दुकान से फ्रूट-सब्जी चुराने का प्रयास पकड़े जाने पर मारपीट व तोड़फोड़
- महिलाएं आई सब्जी खरीद के बहाने
- पकड़े जाने पर युवकों को बुलाया
- दुकान का स्टाफ घायल -2.80 लाख की लूटपाट
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दुकान से फ्रूट-सब्जी चुराने का प्रयास पकड़े जाने पर मारपीट व तोड़फोड़। शहर के चीरघर के पास में आई एक सब्जी की दुकान पर कुछ लोग सब्जी और फल चुराने का प्रयास करने लगे। पकड़े जाने पर बदमाशों ने दुकानदार और स्टाफ से मारपीट की। तोडफ़ोड़ किए जाने के साथ गल्ले से नगदी भी लूट कर ले गए। पीडि़त ने घटना को लेकर देवनगर थाने में रिपोर्ट दी। मामला दो दिन पहले का है। घटना में महिलाएं भी शामिल बताई गई है।
देवनगर पुलिस ने बताया कि मीरा नगर झालामंड निवासी विक्रम सिंह पुत्र सुजान सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 12 मई को शाम 8 बजे मेरी दुकान जय भवानी सब्जी मंडी चीरघर पर स्थित है। वहां कुछ महिलाएं आयी। महिलाएं वहां से फ्रूट और सब्जी चुराकर ले जाने लगी। इस दुकान के गार्ड द्वारा रोका गया। तब महिलायों द्वारा गार्ड के साथ अभ्रदता व मारपीट की गई और साथी महिला ने अपने परिचित कुछ अन्य महिलाओं व लडक़ो को बुला लिया।
सालावास रोड पर देर रात एचपीसीएल कार्मिकों को पिस्टल दिखाकर लूटी कार
भीड़ के रुप में दुकान पर हमला बोल दिया। भीड़ में शामिल करीब 10-15 महिलाएं व लडक़ों ने जानलेवा हमला बोल दिया।कुछ लडक़ों के हाथ में डण्डे व लट्ठ थे। हमले में आसू सिंह पुत्र नरपतसिंह पर जान लेवा हमला किया गया। जिसको घायल अवस्था में बाद में अस्पताल ले जाया गया। दुकान से नगदी करीब दो लाख अस्सी हजार रुपए व ्रएटीएम मशीन आदि को तोड़ व लूट कर साथ ले गए।
केशियर गोपाल सिंह पुत्र जबरसिंह के साथ जान लेवा हमला कर रुपए व मोबाइल तोड़ कर धमकी दी गई। दुकान के दूसरे केशियर बबलू सिंह ने समझाइश का प्रयास किया तब उस पर भी हमला कर दिया गया। दुकान के अन्य स्टाफ दुर्गाराम,भूराराम, गणपत सिंह,महिला स्टाफ उमादेवी व उसके साथ 8 साल के बच्चे के साथ भी हमला कर मारपीट की गई।
