फब्तियां कसने वाले दो मनचले युवक पकड़े
डिकॉय में सादी वर्दी में कालिका पेट्रोलिंग टीम पश्चिम ने संभाला मोर्चा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फब्तियां कसने वाले दो मनचले युवक पकड़े। महिला सुरक्षा को लेकर जिला पश्चिम में असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए कालिका पेट्रोलिंग यूनिट पश्चिम की महिला कांस्टेबल को सादा वस्त्रों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों,भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियोजित कर डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया।
डीसीपी वेस्ट कमल शेखावत ने बताया कि इस डिकॉय ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य भीड़भाड़ वाले इलाकों,मॉल,सिटी सेन्टर और पार्कों में महिलाओं व छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां करने वालों की पहचान कर कार्रवाई करना रहा। टीम ने अलग-अलग समूहों में शहर के विभिन्न इलाको में निगरानी की। डिकॉय में कालिका टीम की महिला द्वारा मोर्चा संभाला गया। कालिका पेट्रोलिंग द्वारा शास्त्री सर्कल,12वी रोड़ व सरदारपुरा में नेहरू उद्यान, चिल्ड्रन पार्क व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर असामाजिक तत्वों की संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखते हुए 02 मनचले युवकों को दस्तयाब कर इंसदादी कार्रवाई की गई।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जोधपुर आएंगे
कायलाना झील में गिरी युवती को बचाया था
डीसीपी वेस्ट कमल शेखावत ने बताया कि भविष्य में भी समय-समय पर इस प्रकार का डिकॉय ऑपरेशन चलाया जाकर असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी विधिक कार्रवाई की जायेगी। गत दिनों में गश्त के दौरान एक लड़की को कायलाना झील में गिरते हुए देखा, जिस पर कालिका यूनिट ने गोताखोरों के सहयोग से बाहर निकाला व तुरंत सीपीआर देकर लड़की की जान बचाई, तुरंत एमडीएम अस्पताल पहुंचाया गया था।
पुलिस की अपील
महिलाएं/छात्राएं किसी भी आपात स्थिति में राजकॉप सिटीजन ऐप के एसओएस फीचर व महिला हेल्प लाईन नम्बर 1090, चाइल्ड हैल्प लाइन नम्बर 1098, व्हाट्सएप हैल्प लाईन नम्बर 9530440800 पर भी शिकायत दर्ज करवा सकती है।
