Doordrishti News Logo

युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

  • हमले में घायल युवक मर्डर केस में मुख्य गवाह है -दबाव बनाया जा रहा
  • दस साल से चली आ रही है रंजिश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार। कमिश्ररेट की सरदारपुरा पुलिस ने 12वीं रोड पर युवक पर हुए जानलेवा हमले के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके बीच पिछले दस साल से खूनी रंजिश चल रही है। पहले से ही इनके प्रकरण पुलिस में दर्ज हो रखे हैं।

डीसीपी पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशानुसार व एडीसीपी नीरज शर्मा एवं एसीपी पश्चिम छवि शर्मा के सुपरविजन में सरदारपुरा थानाधिकारी जयकिशन सोनी के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपियों को पकड़ा है।

यह है मामला 
नादिर खान पुत्र सिकन्दर खान जाति सिन्धी मुसलमान उम्र 28 साल निवासी सिंधी मुस्लिम बस्ती मसूरिया रोड हाल उमराव खान पट्रोल पम्प के पीछे रफीक खान के मकान में किरायेदार बोम्बे मोटर्स निवासी नादिर खान की तरफ से 10 मई को मामला दर्ज कराया गया था। इसके अनुसार सुबह करीच 6 बजे के लगभग उसका भाई शाहरुख खान व उसका दोस्त मोहसिन अपनी मोटर साइकिल से दल्ले ख़ां की चक्की से पाँचवी रोड जाने के लिए रवाना हुए थे।

दोनों बारहवी रोड चौराहा मन्दिर के पास पहुंचे तब पीछे से दो कारों में सवार वसीम, बरकत,प्रिंस,शौकत उर्फ भासा, इस्हाक कुरैशी,जावेद उर्फ टाईगर व 2-3 अन्य लोग सवार थे। उनमें वसीम ने अपनी कार से शाहरुख की मोटर साइकिल को टक्कर मारी जिससे शाहरुख व मोहसिन नीचे गिर गए,शाहरुख भागने लगा तो दूसरी कार में सवार शौकत उर्फ भासा ने अपनी कार से शाहरुख को टक्कर मार गिरा दिया तथा दोनो कार में सवार व्यक्ति नीचे उतरे,जिसमे वसीम व प्रिन्स के हाथों में तलवारें थी तथा उन्होंने शाहरुख के सिर, आँख व शरीर के नाजुक अंगों पर जान से मारने की नीयत से तलवारों से जानलेवा हमला किया।

हमले में शाहरुख के शरीर पर कई जगह फ्रेक्चर व गंभीर चोटे आई। कार की टक्कर से मोहसिन के पैरों में चोट आई। शाहरुख को गंभीर घायल अवस्था में शरीफ खां ऑटो में डालकर मथुरादास माथुर अस्पताल लेकर गए।

फब्तियां कसने वाले दो मनचले युवक पकड़े

शाहरूख खांडाफलसा मेें वर्ष 2021 में हुए मर्डर के मामले में मुख्य गवाह था। प्रकरण में वसीम,जावेद उर्फ टाइगर व अन्य आरोपी थे तथा शाहरुख को न्यायलय में अपने बयानों से मुकर जाने का दवाब भी बनाया,लेकिन शाहरुख व अन्य गवाहों ने वसीम, जावेद उर्फ टाइगर व अन्य के खिलाफ सही व सच्चे बयान दिये थे,जमानत के बाद से ही आरोपीगणों ने प्रकरण में अन्य गवाहों के साथ मारपीट,धमकी, जानलेवा हमला पूर्व में कर चुके हैं। 17 अप्रैल को भी इन सभी लोगों द्वारा हमला करने की कोशिश की थी,इस बाबत एक रिपोर्ट पुलिस थाना देवनगर में दी गई थी। घटना की साजिश बरकत खां नसरानी व शाकिर खॉ ने रची थी।

गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई 
पुलिस ने आरोपियों की तलाश मसूरिया,प्रताप नगर,सूरसागर,बम्बोर, केरू,सालवाडी,बालेसर, घन्टीयाली व सम्भावित ठिकानों पर की। उन्होंने अपने मोबाइल फोन बन्द कर दिए थे। अब वारदात में शामिल सिन्धी मुस्लिम बस्ती दल्ले खां के पास मसूरिया निवासी वसीम खान पुत्र सिकन्दर खान और ट्रांसपोर्ट नगर पाली निवासी मो. हुसैन पुत्र मो. अनवर को गिरफ्तार किया गया है।

दस साल से चल रही रंजिश 
घटना में घायल शाहरूख खान और मुल्जिम वसीम खान और उसके दोस्त शौकत उर्फ भासा के आपस में दस साल से पुरानी रंजिश चली आ रही है। इनके खिलाफ पूर्व में भी कई प्रकरण दर्ज हो रखे हैं।पुलिस टीम में एएसआई भंवरलाल,सुनिल कुमार, हैडकांस्टेबल बजरंग, कांस्टेबल मोतीलाल एवं राजाराम आदि शामिल थे।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026