सीनियर सिविल जज मनेन्द्र शर्मा निलंबित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सीनियर सिविल जज मनेन्द्र शर्मा निलंबित। राजस्थान उच्च न्यायालय ने न्यायिक शुचिता और अनुशासन को लेकर एक बड़ा कदम उठाते हुए सीनियर सिविल जज कैडर के अधिकारी मनेन्द्र शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मनेन्द्र शर्मा जोधपुर मेट्रोपोलिटन में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) के पद पर तैनात थे।
दिनदहाड़े दुकान में घुसा चोर, लोगों ने पकडक़र पुलिस को सौंपा
हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेशों के अनुसार,न्यायिक अधिकारी मनेन्द्र शर्मा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही विचाराधीन है। इसी के चलते उन्हें राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण,नियंत्रण एवं अपील) नियम (सीसीए रूल्स) के तहत सस्पेंड किया गया है। निलंबन की पूरी अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जयपुर निर्धारित किया गया है। उन्हें बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के अपना मुख्यालय छोडऩे की मनाही होगी।
