कार और बाइक चोरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कार और बाइक चोरी। एक कार और तीन बाइक चोरी के मुकदमे मालिकों ने संबंधित थाने में सक्रिय वाहन चोरों के खिलाफ दर्ज करवाए है।
विवेक विहार थाने में दी रिपोर्ट में कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी सुमित सिंघल ने पुलिस को बताया कि 14 ए 1 कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड में खड़ी उसकी कार को चार मई की मध्यरात्रि के समय अज्ञात वाहन चोर चुरा ले गया।
रातानाड़ा थाने में दी रिपोर्ट में मथानिया के खुडियाला निवासी भोमाराम पुत्र भंवराराम ने पुलिस को बताया कि वह सब्जी मंडी रातानाडा आया था जहां पर खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुरा ले गया। शास्त्रीनगर थाने में दी रिपोर्ट में नंदवान निवासी श्रवण पटेल ने पुलिस को बताया कि वह डी सेक्टर शास्त्रीनगर आया हुआ था जहां पर खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुरा ले गया।
सीनियर सिविल जज मनेन्द्र शर्मा निलंबित
सरदारपुरा थाने में दी रिपोर्ट में श्रममिक पुरा मसूरिया निवासी राजेश पुत्र मदनलाल कुमावत ने पुलिस को बताया कि प्रथम ए रोड सरदारपुरा क्षेत्र में खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया।
