दिनदहाड़े वाइन शॉप में डकैती: गाड़ियों में आए हमलावर दस हजार रुपए लूट ले गए
- लोहे के सरिया और पाइप से स्टाफ पर हमला
- पुलिस अब जुटी जांच में
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दिनदहाड़े वाइन शॉप में डकैती: गाड़ियों में आए हमलावर दस हजार रुपए लूट ले गए। शहर के छठा पुलिया सूंथला में एक वाइन शॉप में दिनदहाड़े डकैती हुई। गाडिय़ों पर सवार होकर आए आठ दस लोगों और महिलाओं ने मिलकर स्टाफ से मारपीट की और गल्ले से पांच से दस हजार रुपए लूट कर ले गए। सैल्समैन किसी को नहीं जानता है। घटना 30 अप्रैल अपरान्ह की है। प्रतापनगर पुलिस अब प्रकरण की तफ्तीश में जुटी है।
नींद में छत से उतरते नीचे गिरा, मौत
मूलत : लोहावट के डाबर हाल सूंथला निवासी सोमराज पुत्र मानाराम विश्रोई की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह छठा पुलिया पर जेबी वाइंस में सैल्समैन है। वह 30 अप्रैल को अपनी दुकान में था। उसके साथ में स्टाफ रणजीत सिंह एवं राजवीर भी था। तब अपरान्ह साढ़े चार बजे के आस पास सात आठ युवक गाडिय़ों पर सवार होकर आए। इनके साथ कुछ महिलाएं भी थी। हाथों में लोहे के सरिया,पाइप इत्यादि थे। गाड़ी उसे उतरकर दुकान में प्रवेश किया और हमला शुरू कर दिया।
वक्त घटना परिवादी कैश गल्ले में रख रहा था। तब बदमाशों ने गल्ले का केश तकरीबन पांच से दस हजार था जो लूट कर ले गए।
लोहे के सरिया और पाइप के हमलों से स्टाफ रणजीत सिंह एवं राजवीर के अंदरूनी चोटें आई। रिपोर्ट में डकैती का आरोप लगाया है। प्रतापनगर पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान के साथ तलाश में जुटी है।
