Doordrishti News Logo

अलग अलग स्थानों से तीन बाइक चोरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अलग अलग स्थानों से तीन बाइक चोरी।कमिश्ररेट में वाहन चोरों ने तीन जगहों से बाइक को चुराया। संबंधित थाना पुलिस अब जांच कर रही है।

प्रतापनगर सदर पुलिस ने बताया कि नयापुरा चौखा का रहने वाला मुकेश पुत्र हनुमान बंजारा अपनी बाइक लेकर एक मोटर्स शोरूम की तरफ आया था। तब अज्ञात शख्स उसकी बाइक को चुरा ले गया। इसी तरह राजीव गांधी नगर पुलिस के अनुसार सोम विहार में रहने वाले अनोपसिंह पुत्र सांवत सिंह ने रिपोर्ट दी कि उसकी बाइक घर के आगे से कोई चुरा ले गया।

नींद में छत से उतरते नीचे गिरा, मौत

शास्त्रीनगर पुलिस के अनुसार पहाडग़ंज मंडोर रोड निवासी विक्रमसिंह पुत्र कान सिंह अपनी बाइक लेकर एमडीएम अस्पताल आया था। अस्पताल के सामने उसने बाइक को खड़ा किया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई।

Related posts: