Doordrishti News Logo

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म किया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म किया। जिला पश्चिम के विवेक विहार थाना क्षेत्र में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने का मामला पुलिस में दर्ज हुआ है। पीडि़ता के परिजन की तरफ से केस दर्ज कराया गया है। घटना 29 अप्रैल की है। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवाने के साथ अब मामले जांच आरंभ की है। आरोप है कि पीडि़ता को बंधक बनाया गया।

ग्राम रथ से गांव-गांव पहुंचा विकास: चौथे दिन 25+ पंचायतों में LED-जनसंवाद

पुलिस के अनुसार पीडि़ता नाबालिग है। उसका 29 अप्रैल की शाम को गांव के युवक द्वारा अपहरण किया गया और एक स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने देर रात उसे वापिस छोड़ा। घटना में पुलिस ने पॉक्सो का केस दर्ज किया है।

You missed