Doordrishti News Logo

1.45 करोड़ के मादक पदार्थ का नष्टीकरण

जिला पश्चिम पुलिस ने तस्करी में जब्त 418 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त,गांजा,एमडी व स्मैक को नष्ट किया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),1.45 करोड़ के मादक पदार्थ का नष्टीकरण।जोधपुर पुलिस आयुक्तालय के जिला पश्चिम की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में जब्त सुदा 418 किलोग्राम मादक पदार्थ डोडा पोस्त गांजा,एमडी व स्मैक को नष्ट किया गया। इसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ 45 लाख है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर एवं पुलिस आयुक्त द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरणों में जब्तसुदा अवैध मादक पदार्थों का प्रावधानानुसार निस्तारण करने के प्रदत निर्देशानुसार तथा जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कार्रवाई की गई।

29 साल से फरार सुमेरसिंह उर्फ शनि यादव सहित दो स्थायी वारंटी पकड़े

जिला ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी कमल शेखावत,पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम,एडीसीपी नीरज शर्मा एवं अपराध सहायक गणपतलाल द्वारा सम्बन्धित थाना स्टाफ की उपस्थित में जिले के विभिन्न थानों के एनडीपीएस एक्ट के 30 प्रकरणों में जब्तसुदा कुल 418 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (डोडा पोस्त,एमडी,गांजा व स्मैक) का धारा 52ए एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानानुसार नष्टीकरण किया गया। अभियान की प्रभावी क्रियान्विति करते हुए इससे पूर्व में भी 1 अपै्रल से 15 अपै्रल को कुल करीब 3 करोड़ 40 लाख रुपए का अवैध मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया गया था।