स्कूल बस और पिकअप में टक्कर, 12 बच्चे घायल बस पलटी
- एक छात्रा का पैर कुचला
- दोनों वाहन जब्त
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्कूल बस और पिकअप में टक्कर, 12 बच्चे घायल बस पलटी। शिकारगढ़ रोड पर होटल वेलकम के पास बच्चों से भरी एक स्कूल बस और पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस पलट गई। बस में सवार करीब बारह बच्चे घायल हो गए,जिन्हें मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार हादसे में एक बच्ची के पैर में फ्रैक्चर हो गया। बाकी सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। यह बस उचियारडा स्थित एक निजी स्कूल सरस्वती विद्या मंदिर की है। घटना की सूचना मिलने पर एयरपोर्ट थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई पिकअप और स्कूल बस को थाने में रखवा दिया है।
1.45 करोड़ के मादक पदार्थ का नष्टीकरण
स्कूल संचालक ने बताया कि 11.30 बजे स्कूल की छुट्टी हुई थी। स्कूल से करीब एक से डेढ़ किलो मीटर दूर टर्न करते समय पीछे से तेज स्पीड में आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। उस वक्त बस में करीब 22 बच्चे बैठे थे। टक्कर से बस पलट गई थी लेकिन उसमें निकलने के लिए थोड़ी जगह बची हुई थी,उसी में से सारे बच्चे निकले।
