रेल यातायात प्रभावित
- रणकपुर,हडपसर व जम्मूतवी एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेंगी -जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस रद्द
- अजमेर मंडल पर होगा तकनीकी काम
- भीलड़ी के परिवर्तित मार्ग से चलेंगी तीनों ट्रेनें
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेल यातायात प्रभावित। रणकपुर,हडपसर और जम्मूतवी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों का शुक्रवार को एक ट्रिप के लिए लूनी-भीलड़ी-महेसाना स्टेशनों के परिवर्तित मार्ग से संचालन किया जाएगा। इसके अलावा जोधपुर- साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस को एक-दो ट्रिप के लिए रद्द कर दिया गया है।
भीषण गर्मी में महिला की मौत,नौ दिन से नहीं हुई पहचान
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि रेलवे द्वारा अजमेर- पालनपुर रेल खंड पर फालना- बिरोलिया स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या-658 पर आरसीसी बॉक्स डालने हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
● ट्रेन संख्या 14821,जोधपुर- साबरमती एक्सप्रेस 1 मई शुक्रवार को जोधपुर से रद्द रहेगी।
● ट्रेन संख्या 14822,साबरमती जोधपुर एक्सप्रेस एक व 2 मई को साबरमती से रद्द रहेगी।
● ट्रेन संख्या 14707,हनुमानगढ़- दादर रणकपुर एक्सप्रेस 1 मई शुक्रवार को लूनी-भीलड़ी-महेसाना के रास्ते संचालित होगी और मार्ग के समदड़ी,जालोर,मारवाड़ भीनमाल,भीलड़ी,पाटन स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
● ट्रेन संख्या 20496, हडपसर- जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 30 अप्रैल को हडपसर से प्रस्थान कर महेसाना-भीलड़ी-लूनी होकर जोधपुर पहुंचेगी और मार्ग के पाटन,भीलड़ी,मारवाड़ भीनमाल, जालोर व समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
● ट्रेन संख्या 19223 साबरमती- जम्मूतवी एक्सप्रेस 1 मई को साबरमती से प्रस्थान कर महेसाना- भीलड़ी-लूनी होकर संचालित होगी और मार्ग के पाटन,भीलड़ी,मारवाड़ भीनमाल,जालोर व समदड़ी स्टेशन पर ठहराव करेगी।
