Doordrishti News Logo

भीषण गर्मी में महिला की मौत,नौ दिन से नहीं हुई पहचान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भीषण गर्मी में महिला की मौत,नौ दिन से नहीं हुई पहचान।भीषण गर्मी के कहर से अब सडक़ों पर गुजर बसर करने वालों पर इसका असर देखा जा सकता है। संभवत: लू या तापघात से एक महिला ने फुटपाथ पर दम तोड़ दिया। नौ दिन बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। शव को एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया गया है।

गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र जोधपुर की चयन सूची जारी

सरदारपुरा पुलिस के अनुसार 21 अप्रैल को गोल बिल्डिंग क्षेत्र में एक दुकान के बाहर महिला का शव पड़ा मिला था। उसकी उम्र तकरीबन 50-55 है। वह भिखारिन से प्रतीत हुई है। संभवत: गर्मी या तापघात से उसकी मौत हुई है। नौ दिन गुजरने के बाद भी उसकी अब तक पहचान नहीं हो पाई है। शव को एमजीएच मोर्चरी में रखवाया गया है।

Related posts: