डॉ.गांधी और डॉ.हिमांशी एंडोक्रिनोलॉजी में असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ.गांधी और डॉ.हिमांशी एंडोक्रिनोलॉजी में असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त।शहर के सरकारी स्वास्थ्य ढांचे को बड़ी मजबूती मिली है। डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में दो एंडोक्राइनोलॉजिस्ट की नियुक्ति हुई है। आरपीएससी परीक्षा पास कर डॉ.रौनक गांधी और डॉ.हिमांशी सोनी सहायक आचार्य बने हैं। डॉ. गांधी पिछले साढ़े चार साल से यूटीबी पर सेवाएं दे रहे थे,जबकि डॉ. हिमांशी सोनी ने एक माह पहले ही यूटीबी पर कार्यभार संभाला था।

फील्ड ट्रेनर्स के द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ

गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज में एंडोक्राइनोलॉजी विभाग की शुरुआत करीब चार साल पहले हुई थी, लेकिन विशेषज्ञों की कमी बनी हुई थी। अब इन नियुक्तियों से मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है। एंडोक्राइनोलॉजिस्ट हार्मोन से जुड़ी बीमारियों के विशेषज्ञ होते हैं। वे डायबिटीज,थायरॉइड,हार्मोन असंतुलन,मोटापा,हड्डियों की कमजोरी (ऑस्टियोपोरोसिस)और ग्रोथ से संबंधित समस्याओं का उपचार करते हैं।बदलती जीवन शैली के कारण इन बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में विशेषज्ञों की उपलब्धता बेहद अहम मानी जा रही है।

Related posts:

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026

क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर एपीके फाइल भेजी खाते से 1.27 लाख पार

September 9, 2026