डीएसटी की सूचना पर युवक को पकड़ा,देशी पिस्टल और पांच कारतूस बरामद
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डीएसटी की सूचना पर युवक को पकड़ा,देशी पिस्टल और पांच कारतूस बरामद।कमिश्ररेट की एयरपोर्ट थाना पुलिस ने डीएसटी पूर्व की सूचना पर एक युवक को पकड़ा और देशी पिस्टल एवं पांच जिंदा कारतूस बरामद किए। आरोपी से अब हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
एयरपोर्ट थाना पुलिस के अनुसार मंगलवार को गश्त के समय डीएसटी पूर्व से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में एक युवक के पास में अवैध हथियार हो सकता है। इस पर पुलिस की टीम ने संदिग्ध युवक को पकड़ा और तलाशी में उसके पास से देशी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
राशन की दुकानों में मिलने वाले गेहूं में घपले आने लगे सामने
आरोपी युवक हरढाणी बावड़ी खेड़ापा निवासी राजेंद्र पुत्र चोलाराम को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार क लिया गया। उससे अब हथियार के संबंध में जानकारी जुुटाई जा रही है।
