मकान में पुलिस की रेड,1.900 ग्राम अफीम का दूध बरामद, आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मकान में पुलिस की रेड,1.900 ग्राम अफीम का दूध बरामद, आरोपी गिरफ्तार।निकटवर्ती डांगियावास स्थित खेड़ी सालवां गांव में पुलिस ने एक घर में रेड देकर 1.900 ग्राम अफीम का दूध बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। उससे मादक पदार्थ के संबंध में अब पूछताछ की जा रही है।
डीएसटी की सूचना पर युवक को पकड़ा,देशी पिस्टल और पांच कारतूस बरामद
डांगियावास थानाधिकारी दौलाराम ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि खेड़ी सालवां गांव निवासी भींयाराम पुत्र भंवरराम के यहां पर अवैध मादक पदार्थ मिल सकता है। इस पर पुलिस की टीम ने उसके मकान पर रेड दी। पुलिस ने घर की तलाशी में 1 किलो 900 ग्राम अफीम का दूध बरामद कर उसे एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया। मादक पदार्थ को लेकर उससे अग्रिम अनुसंधान जारी है।
