बार कौंसिल के चुनाव को लेकर निर्वाचन समिति की बैठक आयोजित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बार कौंसिल के चुनाव को लेकर निर्वाचन समिति की बैठक आयोजित। बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के आगामी चुनाव के संबंध में सोमवार 30 मार्च 2026 को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सेवानिवृत न्यायाधीश जेआर मिढा की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय निर्वाचन समिति की बैठक जयपुर में आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बार कौंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव को राज्य सरकार के उच्च अधिकारिओं के समन्वय एवं सहयोग से पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाना था।

बैठक की अध्यक्षता राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की। मुख्य सचिव ने पारदर्शी मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए बहु-आयामी व्यवस्थाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने विशेष रूप से एसडी ओ.अधिकारी तैनात करने के निर्देश जारी किए। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

विश्व शांति के लिए पत्रकारों ने किया सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन

राजस्थान पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने बैठक में पर्याप्त एवं सशक्त सुरक्षा उपायों का पूर्ण आश्वासन दिया। बैठक में उच्च स्तरीय निर्वाचन समिति के सदस्य सेवानिवृत न्यायाधीश सत्येन वैद्य,जेके शर्मा,पर्यवेक्षक सेवानिवृत न्यायाधीश मनोज कुमार गर्ग एवं राजस्थान बार कौंसिल चुनाव के निर्वाचन अधिकारी डॉ.सचिन आचार्य सहित राजस्थान सरकार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन,गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव भास्कर ए.सावंत भी बैठक में उपस्थित थे।

यह बैठक बार कौंसिल ऑफ राजस्थान निर्वाचन की निष्पक्षता एवं सुगमता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम सिद्ध हुई।

Related posts:

डॉलर के मुकाबले गिरता रुपया उपभोक्ता के लिए खतरनाक

April 3, 2026

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026