आलोक रंजन होंगे जोधपुर के नए जिला कलेक्टर
- गौरव अग्रवाल को उदयपुर की जिम्मेदारी
- कन्हैयालाल स्वामी संभागीय आयुक्त
- राहुल जैन जोधपुर नगर निगम कमिश्नर नियुक्त
- सिद्धार्थ पालानीचामी को बीकानेर नगर निगम का कमिश्नर बनाया
- अंकित कुमार सिंह को फलोदी का नया जिला कलेक्टर बनाया
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आलोक रंजन होंगे जोधपुर के नए जिला कलेक्टर। राज्य सरकार ने प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 65 अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। इस ट्रांसफर में जोधपुर के जिला जिला कलेक्टर को भी बदला गया है। जोधपुर जिले की कमान अब युवा अधिकारियों को सौंपी गई है।
2013 बैच के आईएएस अधिकारी आलोक रंजन अब जोधपुर के नए कलेक्टर होंगे। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी कन्हैयालाल स्वामी संभागीय आयुक्त होंगे। आईएएस आलोक रंजन वर्तमान में चित्तौडगढ़ में कलेक्टर थे,अब उन्हें राज्य के महत्वपूर्ण जिले जोधपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे 7 दिसंबर 2015 से 4 नवंबर 2016 जोधपुर में एसडीएम रह चुके हैं। यहीं उन्होंने प्रशासनिक अनुभव हासिल किया।
आलोक रंजन ने बीई इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है, उनका गृह जिला बांसवाड़ा है। अपने करियर में वे डूंगरपुर, झालावाड़ और भरतपुर जिलों में कलेक्टर रह चुके हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार में नई दिल्ली स्थित शिपिंग मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्रेटरी के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। प्रशासनिक अनुभव के चलते उन्हें एक सक्षम अधिकारी माना जाता है।
जोधपुर के कलेक्टर गौरव अग्रवाल को उदयपुर की जिम्मेदारी सौंपी ही है। उन्हें उदयपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी कन्हैयालाल स्वामी को जोधपुर का नया संभागीय आयुक्त नियुक्त किया गया है। अभी तक यह अतिरिक्त प्रभार गौरव अग्रवाल के पास था,जिसे अब नियमित कर स्वामी को सौंप दिया गया है।
बार कौंसिल के चुनाव को लेकर निर्वाच समिति की बैठक आयोजित
जोधपुर नगर निगम में भी बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 2019 बैच के आईएएस अधिकारी राहुल जैन को नया नगर निगम कमिश्नर नियुक्त किया गया है। राहुल जैन वर्तमान में उदयपुर विकास प्राधिकरण में आयुक्त थे। 34 वर्षीय जैन मध्यप्रदेश के निवासी हैं और प्रशासनिक सेवा में तेजी से उभरते अधिकारियों में गिने जाते हैं। राहुल जैन इससे पहले जयपुर के चौमूं,अजमेर के ब्यावर और सिरोही के माउंट आबू में एसडीएम रह चुके हैं। राजसमंद2014 जिला परिषद में सीईओ की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। विभिन्न क्षेत्रों में काम करने का उनका अनुभव उन्हें जोधपुर नगर निगम के कामकाज को बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद करेगा।
वर्तमान जोधपुर नगर निगम कमिश्नर सिद्धार्थ पालानीचामी का तबादला कर उन्हें बीकानेर नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया है। यह बदलाव शहरी निकायों में प्रशासनिक संतुलन बनाने के उद्देश्य से किया गया है। इसी फेरबदल के तहत फलोदी में भी नए कलेक्टर की नियुक्ति की गई है। फलोदी में 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अंकित कुमार सिंह को फलोदी का नया जिला कलेक्टर बनाया गया है। वे अभी डूंगरपुर जिले के कलेक्टर थे।
39 वर्षीय अंकित कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के निवासी हैं,इससे पहले करौली और बांसवाड़ा में कलेक्टर रह चुके हैं। फलोदी की वर्तमान कलेक्टर श्वेता चौहान को जयपुर में आयुक्त उद्यानिकी के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे राज्य के उद्यानिकी विभाग को उनके अनुभव का लाभ मिलने की उम्मीद है।
पूरी तबादला सूची यहां देखें……




